फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया में घूमता मिला घायल जर्मन नागरिक: पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश, मानसिक स्थिती भी ठीक नहीं

Mon, 09 Jun 2025 02:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पिछले कई दिनों से रामनगर क्षेत्र में घूम रहा एक जर्मन नागरिक शनिवार रात घायल अवस्था में मिला। जर्मन नागरिक का पासपोर्ट और दस्तावेज गायब हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की। 
विज्ञापन
रामनगर ेकोतवाली में जर्मन नागरिक से पूछताछ करते सीओ सुमित पांडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से रामनगर क्षेत्र में घूम रहा एक जर्मन नागरिक शनिवार रात घायल अवस्था में मिला। जर्मन नागरिक का पासपोर्ट और दस्तावेज गायब हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की। अब जर्मनी के दूतावास से संपर्क साधकर जर्मन नागरिक को दूतावास कर्मियों को सौंपा जाएगा। गर्जिया क्षेत्र में तीन-चार दिनों से एक विदेशी नागरिक घूम रहा था।

विज्ञापन


शनिवार को वह ग्रामीणों को घायल अवस्था में टहलता दिखा। सूचना पर गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी पहचान जर्मनी निवासी ब्रानीष लाव (54) के रूप में हुई है। पुलिस मान रही है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी गायब हैं। उपचार के बाद उससे पूछताछ हुई।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि जर्मन नागरिक अवसाद में था, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी कारण उसे सिर में चोट लगी थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विदेशी नागरिक भारत कब आया और उसका संपर्क कहां-कहां हुआ है। पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की गुमशुदगी को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि उसके साथ किसी प्रकार की ठगी या आपराधिक गतिविधि तो नहीं हुई है। सीओ के मुताबिक जर्मन दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें