पीरूमदारा। पीरूमदारा के ग्रामीणों को आजीविका मजबूत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने वाडी मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें एक भूमि पर बागवानी, अंतर-फसल के साथ ही सहायक गतिविधियां जैसे डेयरी, कुक्कुट पालन आदि किया जा सकता है। यहां शशि रावत, मोनू सिंह, सोहन सिंह, मदन सिंह, मालती देवी, इमरती देवी, तारा रानी आदि मौजूद रहे।