हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से उत्तरायणी कौतिक 2026 आज से शुरू होगा। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से खो-खो, कबड्डी समेत तमाम खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि भव्य उत्तरायणी कौतिक में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। कौतिक 14 जनवरी तक होगा। 10 जनवरी को सुप्रसिद्ध कलाकार आशा नेगी, जितेंद्र तोमक्याल प्रस्तुति देंगे। मेले में झूले और महिला समूह के स्टॉल भी लगेंगे। महिला समूह के झोड़ों को महत्व दिया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को हर दिन प्राथमिकता के साथ मंच प्रदान कराया जाएगा। इस दौरान भोला कफल्टिया, देवेश गुणवंत, त्रिभुवन उप्रेती, इंदर सिंह बिष्ट, कैलाश दुम्का, भुवन पवार, प्रकाश गुरुरानी, नंदन दुर्गापाल, कैलाश बमेठा, रवि राणा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।