गरमपानी(नैनीताल)। श्री कैंची धाम तहसील के सभागार में बृहस्पतिवार को एसडीएम मोनिका ने विभागीय अधिकारियों के साथ भूकंप पूर्वाभ्यास अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने भूकंप की मॉकड्रिल से पहले अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से अलर्ट रहने को कहा। इस दौरान कानूनगो नरेश असवाल, भगवती भाकुनी, गजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश जोशी, डॉ. योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।