रामनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीट प्रकरण के मामले में गलत सूचना देने वाले षड़यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की। बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार को भेजे ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 23 अक्तूबर को रामनगर के बैलपड़ाव व छोई में मीट वाहन को पकड़ने का मामला सामने आया था। आरोप लगाया कि इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के लोगों को कुछ व्यक्तियों ने वाहनों में प्रतिबंधित मीट होने की गलत सूचना दी थी। इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र खाती, बलदेव रावत, चंदन सिंह बिष्ट, रविंद्र रौतेला, अरुण कुमार, हर्षवर्धन, बसंत नेगी आदि मौजूद रहे।