रामनगर। महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने पीरूमदारा के एक निजी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को एनसीसी बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा के महत्व की जानकारी दी। मुख्य अतिथि एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. डीएन जोशी ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एनसीसी के लिए 12 छात्र और 10 छात्राओं का चयन किया गया है।