फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अपहरण की सूचना ने पुलिस को जमकर दौड़ाया, सूचना निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। युवक के अपहरण की सूचना पर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई। सोमवार की देर रात तक युवक के परिजन कोतवाली में जमे रहे। बाद में युवक खुद ही पहुंच गया। हालांकि पुलिस जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के बरेली जिला स्थित शेरगढ़ निवासी फरमान मेडिकल चौकी क्षेत्र स्थित एक फार्म में अपने रिश्तेदार के साथ रहता है। वह वर्कशॉप लाइन में वाहनों पर स्टीकर लगाने का काम करता है। उसके परिजन सोमवार रात करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचे और फरमान का अपहरण होने की बात कही। बताया कि काम से लौटकर जब वह घर जा रहा था तभी कार से पहुंचे तीन युवकों ने उसे बेसुध कर दिया और आंख पर पट्टी बांधकर साथ ले गए। जब उसे होश आया तो खुद को एक जंगल के बीच पाया। बताया कि जब वह बाहर निकला तो पता चला कि वह लक्ष्मी नगर दिल्ली में है। फरमान ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आरोप यह भी था कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी स्कूटी और बैंक खाते से 2.30 लाख रुपये भी गायब कर दिए। पुलिस ने संभावित स्थलों पर जाकर पड़ताल की, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हुई। सुबह को फरमान खुद ही लौट आया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक अपनी मर्जी से गया था, अब वापस आ चुका है। स्कूटी और बैंक खाते को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें