फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा दो दिन के लॉकडाउन का क्या औचित्य है, सरकार कारण बताए: इंदिरा हृदयेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने चार जिलों में शनिवार-रविवार को लागू किए गए लॉकडाउन पर के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। सरकार से इसका कारण भी पूछा है।
विज्ञापन

शनिवार को वीडियो संदेश जारी कर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि दो दिन के लॉकडाउन से ठेले-फड़ लगाकर रोजी रोटी कमाने वाले की रोजी-रोटी छिन जाएगी। उन्होंने इसे चलती गाड़ी में ब्रेक लगाने जैसा करार देते हुए यूपी की नकल करने वाला बताया।
इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जैसे-तैसे लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौट रही थी, दुकानदारों को थोड़ी बहुत राहत थी, ठेला लगाकर जीवनयापन करने वाले लोग रोजी कमा रहे थे। सरकार ने अचानक दो दिन तालाबंदी का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए टेस्ट बढ़ाने की जरूरत है। सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें