फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक अगस्त से होगी स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता

Sat, 26 Jul 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना के आदेश के बाद मल्लीताल खेल मैदान में एचएन पांडे स्मृति स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। आयोजक सीआरएसटी ओल्ड बॉयज संस्था ने टीमों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इसमें विभिन्न विद्यालयों के आठवीं कक्षा तक के बच्चे प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेश व नगर पालिका से करार के बाद खेल मैदान में जिला खेल विभाग की ओर से खेल गतिविधियां कराई जानी हैं। इन दिनों यहां समतलीकरण का कार्य चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता की आयोजक संस्था सीआरएसटी ओल्ड बॉयज ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की। डीएम ने त्वरित मातहतों को फोन कर प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी ने बताया कि एक अगस्त से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें