फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रसंघ चुनाव की तिथि स्पष्ट करने का बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव के लिए आंदोलन हुए। एमबीपीजी काॅलेज में भी गुस्साए छात्रों ने बीते दिनों प्राचार्य कक्ष को बंद कर दिया। ऐसे में विवि प्रशासन पर चुनाव तय तिथि 27 सितंबर से पहले कराने और चुनाव शेड्यूल जारी करने का दबाव बना है। अन्य कॉलेजों में आंदोलन की आग न फैले इसके लिए विवि बृहस्पतिवार को संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ वीसी के जरिए चर्चा करेगा। संभावना है कि चुनाव की तिथि भी फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि ने अगस्त में ही विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए 27 सितंबर की तिथि घोषित कर दी थी। हालांकि चुनाव का पूरा शेड्यूल नहीं घोषित था। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा बृहस्पतिवार को विवि के कुलपति के साथ वीसी में चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा होगी और निर्देश दिया जा सकता है। वीसी में कालेज के चुनाव प्रभारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें