फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से बढ़ी फजीहत, पार्किंग स्थल पैक

Sun, 01 Oct 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
विज्ञापन
नैनीताल में फ्लैट्स कार पार्किंग हुई फुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से वाहनों की संख्या बढ़ने से मुसीबत खड़ी हो गई है। रविवार को नगर के सभी छोटे-बड़े पार्किंग स्थल दोपहर तक वाहनों से पैक हो गए थे। पुलिस को भी पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कालाढूंगी, काठगोदाम, नैनीताल-भवाली रोड में टूटा पहाड़ के समीप वाहनों को रोकना पड़ा। केवल उन्हीं पर्यटक वाहन को प्रवेश दिया जा रहा था, जिनकी नैनीताल के होटल में बुकिंग हो।  
विज्ञापन


गांधी जयंती, दुर्गा पूजा के अवकाश की वजह से नगर में एकाएक पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। इनमें अधिकांश पर्यटक अपने वाहनों से ही नैनीताल पहुंच रहे हैं। नगर के छोटे-बड़े पार्किंग स्थल पैक होने से जो पर्यटक वाहन शहर के भीतर थे, वह या तो नो पार्किंग जोन में खड़े थे या फिर सड़क के किनारे। नगर की माल रोड समेत कई मार्गों में दिनभर जाम लगने से पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। माल रोड, जू रोड, बिड़ला रोड, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी व भवाली रोड पर दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चले।  

अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती ने कहा कि वास्तव में जाम की वजह से लोगों को परेशानी हुई है, लेकिन पुलिस के लिए भी यातायात व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए कालाढूंगी, काठगोदाम व टूटा पहाड़ पर वाहनों को रोकना पड़ा। दूसरी ओर तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने कहा कि नगर में केवल उन्हीं पर्यटक वाहनों को प्रवेश दिया गया, जिनकी नैनीताल के होटल में बुकिंग है। नगर में होटलों, पार्किंग स्थलों के पैक होने से पर्यटकों को भवाली, भीमताल जाने की सलाह दी गई। पाठक के मुताबिक कई बुजुर्ग पर्यटकों को उन्होंने स्वयं अपने वाहन से तल्लीताल पुलिस बूथ तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


डीएसए में नहीं हो पाई फुटबाल प्रतियोगिता 
 डीएसए के कार पार्किंग के पैक होने से खेल मैदान में भी वाहन खड़े करने पड़े। इससे  मैदान में चल रही अंतर कार्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मुकाबले नहीं हो पाए। डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रशासन से आग्रह किया है कि वह सोमवार को दो बजे तक खेल मैदान को खाली करा लें ताकि निर्धारित समय तीन बजे से मैच शुरू हो सकें। ब्यूरो 

..जू में आए सर्वाधिक 2,168 पर्यटक 
नगर में पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। सुहावने मौसम के बीच उन्होंने दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया। जू में सर्वाधिक 2168, केव गार्डन में 1700 सैलानी आए। वहीं ट्रॉली के माध्यम से 863 सैलानियों ने स्नोव्यू से हिमालय की चोटियों के दीदार किए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें