फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ठंड में इजाफा होने से सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टर मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल में सामान्यत: रोजाना करीब चार सौ से पांच सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों में करीब 50 फीसदी सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि ठंड में लापरवाही सर्दी-जुखाम का सबसे बड़ा कारण है। बताया कि इन दिनों ठंड में सुबह सैर करने से बचे। उबला व गुनगुना पानी व गर्म खाने का सेवन करें। बाहर का खाना खाने से बचें।



ठंड में अपने दिल का रखें विशेष ध्यान : डॉ. सुधांशु

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि ठंड के चलते रक्तचाप, सीने में दर्द व हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे पीड़ित 50 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया कि हवा ठंडी होने के चलते दमा के मरीजों को दिक्कत होती हैं। नसों में सिकुड़न की वजह से हृदय रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्र में खासकर पर्यटकों को ज्यादा दिक्कत होती हैं। रक्तचाप व हृदय से संबंधित रोगी अपनी दवा समय पर लें। ठंड में बाहर न निकलें। गर्म भोजन खाने के साथ व्यायाम घर के अंदर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें