फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली की एसी और जयपुर की स्लीपर बस सेवा नहीं चलने से परेशानी

Thu, 13 Aug 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल अनुबंधित बसें अब यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन रही हैं। अनुबंधित बस संचालक तय रूटों पर बसें उपलब्ध न कराकर शर्ताें का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। नतीजतन बसों में बुकिंग कराने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली एसी बस सेवा बुधवार को अपने निर्धारित समय दोपहर डेढ़ बजे बसअड्डे नहीं पहुंची। इससे यात्री साधारण बसों से रवाना हुए। रोजाना शाम को पांच बजे जयपुर जाने वाली स्लीपर बस सेवा भी ऐन वक्त पर दगा दे गई। अनुबंध के तौर पर बस चला रहा संचालक तय समय पर बसें उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर रोडवेज प्रबंधन ने संचालक को फटकार लगाई है। जुलाई में काठगोदाम डिपो की पांच वाल्वो बसों का अनुबंध खत्म हो गया है। ऐसे में सीमित एसी बसों का संचालन हो रहा था लेकिन इसमें लापरवाही से यात्री परेशान हो रहे हैं।

...............
अनुबंधित बस संचालक की ओर से किन्हीं कारणों से बस न पहुंचने की जानकारी दी है। यात्रियों को हो रही परेशानी के बाबत मुख्यालय में आलाधिकारियों को अवगत करा दिया है। गणेश चंद्र पंत, एआरएम काठगोदाम डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें