फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी लंबे अर्से बाद हुए एकजुट: शुभारंभ के लिए किसान नहीं, अपराधी किस्म के लोगों को बुलाया: तिलकराज बेहड़

Thu, 07 Dec 2023 01:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा में चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के निमंत्रण पत्र में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का नाम शामिल करने से नाराज विधायक तिलकराज बेहड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता नहीं की। उन्होंने मिल के गन्ने के पटले में घुसकर धरना दिया। 
विज्ञापन
तिलकराज बेहड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ सियासी कड़वाहट की भेंट चढ़ गया। निमंत्रण पत्र में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का नाम शामिल करने से नाराज विधायक तिलकराज बेहड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता नहीं की। उन्होंने मिल के गन्ने के पटले में घुसकर धरना दिया। तीन घंटे हंगामा चलता रहा। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने विधायक को नौ दिसंबर तक हर हाल में मिल शुरू होने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


चीनी मिल के पेराई सत्र के बुधवार को होने वाले शुभारंभ के निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे। इसमें विधायक बेहड़ की अध्यक्षता और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुख्य अतिथि होने का जिक्र था। बेहड़ ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन ने मंगलवार देर शाम दूसरा निमंत्रण पत्र जारी कर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का नाम छाप दिया था।

बुधवार सुबह उन्होंने समर्थकों के साथ मिल परिसर में धरना देते हुए सरकार पर चीनी मिल के शुभारंभ में राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल के तहत किसी पूर्व विधायक का नाम निमंत्रण पत्र में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। कहा कि वह किच्छा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे लेकिन जब वह चुनाव हार गए तो कभी उनका नाम नहीं छापा गया।
विज्ञापन


बाद में चीनी मिल के अधिशासी निदेकशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया उन्हंे मनाने पहुंचे तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बाद में विधायक अपने समर्थकों के साथ चीनी मिल के गन्ना पटले में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब मिल पेराई सत्र के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है तो किसानों को क्यों छला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मिल को बिना गन्ने के शुरू किया गया है। ईडी ने विधायक को हर हाल में नौ दिसंबर की रात तक पेराई सत्र शुरू करने का आश्वासन दिया।
 

मुस्तैद रही पुलिस
किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए एसएसआई विनोद फर्त्याल ने मोर्चा संभाला था। सुबह से ही पुलिस मिल के मुख्य द्वार पर तैनात रही। बेहड़ और शुक्ला के समर्थकों में टकराव ना हो इसके लिए पुलिस ने धरना स्थल पर रस्सी बांधने के साथ ही मानव शृंखला बनाई। 

धरने में ये लोग रहे मौजूद
मिल गेट पर धरने के दौरान निवर्तमान चेयरमैन दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, मेजर सिंह,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, व्यापारी नेता गुलशन सिंधी, व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा,बंटी पपनेजा, किसान नेता चंदन पांडे, जगरुप सिंह गोल्डी संतोख सिंह,किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह संधू, दलीप सिंह बिष्ट, जीवन चंद जोशी, अक्षय बाबा, तीरथ मुंजाल, अशोक मित्रा आदि थे।
 

मिल में हुई पूजा अर्चना
चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर पंडित माधव मिश्रा और हेमचंद जोशी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व मिल के ईडी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से पूजा करवाई। बाद में दोनों ने पहली ट्रॉली लाने वाले किसान अंजनिया निवासी किरन देवी और सिरौलीकलां निवासी अतीक अहमद को उपहार भेंट किए। राहुल सक्सेना ने बताया कि बुधवार का इंडेंट 500 क्विंटल था जबकि बृहस्पतिवार को 11000 क्विंटल का इंडेंट दिया गया है। 

कांग्रेसी लंबे अर्से बाद हुए एकजुट
चीनी मिल में बुधवार को कांग्रेसी एकजुट नजर आए। विधायक बेहड़ के धरने पर बैठने की सूचना पर लंबे समय से दूरी बनाकर चल रहे किसान नेता सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह के अलावा गणेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। विधायक तिलक राज बेहड़ ने तीनों का आभार जताते हुए कहा कि यह अच्छे संकेत हैं कि नगर के कांग्रेसी एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुए। 

पेराई सत्र में पहली बार मिल के गेट बंद
चीनी मिल के पेराई सत्र में पहली बार सुबह से ही मिल का मुख्य द्वार बंद रखा गया। मिल गेट पर तैनात कर्मचारी आने जाने वाले लोगों से उनके बारे में जानकारी लेते रहे कि वे लोग किसान हैं या नहीं। बाद में जब दोनों के समर्थक आए तो गेट खोले गए। 
विज्ञापन

शुभारंभ के लिए किसान नहीं, अपराधी किस्म के लोगों को बुलाया : बेहड़
विधायक तिलकराज बेहड़ ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिल के शुभारंभ के लिए बाहरी लोग लाए गए, जिसमें कई अपराधी किस्म के लोग थे। इनमें कोई किसान नहीं था। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि मिल की मरम्मतीकरण का ब्लू प्रिंट प्रकाशित किया जाए। कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। वह चीनी मिल के पेराई सत्र को नहीं चलाना चाहती है। आरोप लगाया कि सीएम दबाव में काम कर रहे हैं।

मेरा नाम छपने से क्या दिक्कत है, मुझे अतिथि बनाने से आप क्यों डरते हैं : शुक्ला
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को नौंटकी की राजनीति आती है। आप क्षेत्र के विधायक हैं, आपका नाम कार्ड पर लिखा गया है तो आप क्यों नहीं आते हैं। शुभ काम काम में केवल राक्षस ही विघ्न करते हैं। मेरा नाम छपने से आपको क्या परेशानी है। कोई मुझे अतिथि बना रहा है तो आप क्यों डरते हैं। चीनी मिल किसानों की मिल है किसानों को लाभ मिल रहा है। आपको शिकायत थी तो पूजा के बाद अधिकारियों से बात करते लेकिन काम पूरा होने देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें