खेल
हल्द्वानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएनजी क्रिकेट एरेना में क्रिकेट लीग के तहत मुकाबले सुबह 8 बजे से।
हल्द्वानी। 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सुबह 8:15 बजे से।
नैनीताल। हाईकोर्ट ऑफिशियल्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मल्लीताल में 14वीं ज्यूडिशियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बजे से।
हल्द्वानी। जजों और वकीलों का मैत्री टी20 क्रिकेट मैच गौलापार स्टेडियम में शाम 5:30 बजे से।
जन्मदिन
नैनीताल। 11वें पंचेन लामा के जन्मदिन पर सुखनिवास स्थित बौद्ध मठ में कार्यक्रम सुबह 9 बजे से।
स्वास्थ्य शिविर
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) निजी अस्पताल के सहयोग से ढेला वन चौकी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से।
संगोष्ठी
हल्द्वानी। एमबीपीजी के वाणिज्य विभाग की ओर से दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ सुबह 10 बजे से।