फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: आक्रोश : जब पुलिस ही लोगों को कुचल रही है...तो किस बात की वर्दी, पिता के घायल होने पर भावुक हुई बेटी

Fri, 26 Dec 2025 11:32 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

 तल्लीताल हादसे में घायलों के परिजनों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मोहन राम की बेटी का दर्द छलक उठा। युवती ने रोते हुए कहा जब पुलिस ही राह चलते लोगों को कार से रौंद रही है तो किस बात की वर्दी पहनी है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे के दौरान सड़क पर पड़े घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के तल्लीताल में हुए हादसे में घायलों के परिजनों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मोहन राम की बेटी का दर्द छलक उठा। युवती ने रोते हुए कहा कि जब पुलिस ही राह चलते लोगों को कार से रौंद रही है तो किस बात की वर्दी पहनी है।

विज्ञापन


हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजनों का पुलिस पर गुबार फूट पड़ा। तल्लीताल हरीनगर से पहुंचे परिजनों ने कहा कि कोई और शराब पीकर लोगों को कुचल जाता है तो पुलिस से शिकायत की जाती है। जब पुलिसकर्मी ही ऐसे हादसों में दोषी हो तो आम आदमी किससे शिकायत करेगा। एक घायल ने परिजनों से कहा कि उन्हें कुचलने के बाद चालक कार से उतरकर भाग गया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाने के बाद भी वह नहीं रुका। इससे सर्द मौसम में कुछ देर तक वह सड़क पर ही तड़पते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें