फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालधनचौड़ में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में ग्रामीण उमड़े 

Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
मालधनचौड़ में लगे शिविर में ग्रामीण उमड़े  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ में शुक्रवार को बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। समाज कल्याण, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने इसका शुभारंभ किया। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 130 पेंशनरों के फार्म भरवाए। 64 लोगों के आधार कार्ड बनवाए। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग ने 352 मरीजों की जांच कर दवा बांटी। राजस्व विभाग ने आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के 62 फार्म भरवाए। उद्यान एवं कृषि विभाग ने 50 किसानों को पांच किलो सब्जी का बीज बांटा। महिला कल्याण विभाग ने नौ विधवा पेंशनरों को लाभ दिला कन्याधन योजना के पांच फार्म भरवाए।
विज्ञापन


आर्य नेे विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि वह शिविर का वृहद प्रचार-प्रसार करें ताकि शिविर में आकर अधिकतम जनता लाभ सके। उन्होंने शिविर में प्राप्त शिकायतों को समय पर निस्तारित करने को कहा। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी अफसरों समेत जनप्रतिनिधियों की भी है। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने ब्लॉक के सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र कुरील पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण बदलने, अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की।

कार्यक्रम में अमिता लोहनी, पुष्कर दुर्गापाल, कमल किशोर, हरीश दफौटी, राकेश नैनवाल, टीकाराम, डोरीलाल टम्टा आदि थे। मालधनचौड़ पहुंचने पर परिवहन, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने देवीपुरा गांव में गोपाल हरि किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। पंप स्वामी हरीश चंद्र आर्य ने कहा कि अब लोगों को पेट्रोल, डीजल के लिए 15 से 20 किमी दूर नहीं जाना पडे़गा। वहां प्रेमचंद्र, गोविंद लाल, दीपा भारती, दीप चंद्र, राकेश गुप्ता, भूपाल राम, ओमप्रकाश, जितेंद्र टम्टा आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें