फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य सहकारी बैंक ने काशीपुर में 12 करोड़ के बकायेदार की फैक्टरी कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य सहकारी बैंक की काशीपुर शाखा ने मैसर्स सृष्टि स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड महुआखेड़ा गंज काशीपुर की भूमि और फैक्टरी पर कब्जा ले लिया है। इस फर्म पर बैंक का 12 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन


राज्य सहकारी बैंक की काशीपुर शाखा के मैनेजर मनोज बिष्ट ने बताया कि इस फर्म ने वर्ष 2017 में बैंक से ऋण लिया था और उसकी अदायगी नहीं की। 12 करोड़ रुपये के बकायेदार फर्म की भूमि और फैक्टरी पर नायब तहसीलदार काशीपुर भीम सिंह कुटियाल, राजस्व निरीक्षक काशीपुर गौरव चौहान, निर्मल सिंह निवासी संजय नगर बरेली, रूपेंद्र व्रत शर्मा निवासी बरेली, आरएस रैना प्राधिकृत अधिकारी उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय हल्द्वानी, पंकज बमेटा प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय हल्द्वानी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में भूमि और फैक्टरी पर कब्जा लिया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें