फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में बाघ ने हाथी के बच्चे को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ में बाघ ने हाथी के बच्चे को मार डाला। सूचना पर रेंजर सहित वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन बाघ वहीं हाथी के बच्चे के पास मौजूद था। वनकर्मी बाघ की निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार शाम कालागढ़ डिवीजन के पटेरपानी में बाघ ने हाथी के तीन वर्षीय बच्चे का शिकार कर दिया।
विज्ञापन

हाथी के बच्चे का शिकार करने की सूचना गश्त कर रहे वनकर्मियों ने रेंजर राजेश भट्ट को दी। रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन बाघ अपने शिकार को खा रहा था। वनकर्मी बाघ की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बाघ ने हाथी के बच्चे का शिकार किया है। हाथी के बच्चे की उम्र करीब तीन साल रही होगी। बाघ के लिए उसके शिकार को मौके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें