फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेठिया में ढहा मकान, बेतालघाट में गौशाला

Mon, 13 Jul 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम सामान्य रहने के बाद 15 जुलाई से फिर भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश में गेठिया में एक मकान ढह गया जबकि बेतालघाट में एक गौशाला के टूट गई है। जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक नैनीताल के गेठिया में मनोज पुत्र उदयनाथ का मकान टूट गया है। बेतालघाट में आनंद सिंह की गौशाला भी टूट गयी। जिले के 12 आंतरिक मार्ग बंद हैं।

पिछले 24 घंटे में नैनीताल में 30.4, हल्द्वानी में 6, रामनगर में 4, कोश्याकुटौली में 3, धारी में 10, बेतालघाट में 7 और कालाढूंगी में 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम आर्द्रता 94 फीसदी रही। जिले में 24 घंटे में 72.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 डा, कुशवाहा के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा है कि फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना को देखते हुए स्कूल खुले रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें