अंबाला ने दिल्ली और कोटद्वार ने रामनगर को हराकर बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल चैंपियनशिप के क्वाटर फाइनल में जगह बनाई।
इससे पूर्व बंदोबस्ती तल्ली बमौरी के उप ग्राम प्रधान नेत्र बल्लभ जोशी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
बुधवार को बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल चैंपियनशिप का पहला प्री क्वाटर फाइनल अंबाला और दिल्ली के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से बेहतर खेल दिखाया।
अंबाला ने दिल्ली को 1-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का दूसरा प्री क्वाटर फाइनल यशदनी क्लब कोटद्वार और मिलन स्पोर्ट्स क्लब रामनगर के बीच खेला गया। इसमें कोटद्वार की टीम ने शुरुआत से एक के बाद एक गोल कर रामनगर के ऊपर दबाव बना लिया था।
मैच के अंत में कोटद्वार ने रामनगर पर 5-0 से अजेय बढ़त बना ली। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद व मुनस्यारी और जाह्नवी क्लब रामनगर और डोईवाला क्लब देहरादून के बीच मैच खेला जाएगा।
इस मौके पर रेनू जोशी, वीरू कालाकोटी, आनंद देव, गिरीश पांडे, सौरभ पांगती, सौरभ जोशी, भुवन जोशी, युगल मिश्रा, विकास, राहुल, दीपक, नरेश, कृष्णा, अमित, आशीष तिवारी, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।