नैनीताल। डॉ. नरसिंह गुंज्याल ने कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। विभाग के रिक्त चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर नियुक्ति के लिए शासन से वार्ता की जाएगी। मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से नैनीताल स्थित स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं के पद पर पदोन्नत हुए डॉ. नरसिंह गुंज्याल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। बाद में पत्रकारों से हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्थापित पीएचसी और सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो।
कर्मचारी हितों को लेकर भी हर जिलास्तरीय अधिकारियों, अस्पताल के सीएमओ और पीएमएस से चर्चा कर समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इससे पूर्व बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एमएस दुग्ताल और डॉ वीके पुनेरा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। संवाद