फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोटर फुंकने से सात दिन से नहीं आ रहा पानी

Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। वार्ड सात स्थित ट्यूबवेल की मोटर फुंकने के कारण वार्ड सात के अलावा वार्ड पांच, छह के साथ ही चांदनी चौक क्षेत्र में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निवर्तमान सभासद हरीश मेहरा ने बताया कि अब तक ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं कराने से लोगों में जल संस्थान के खिलाफ गुस्सा है। ग्रामीण बरसात के दिनों में नहरों का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से मोटर की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें