फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल से भरा अवैध टैंकर पकड़ा

विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पकड़ा गया अवैध टैंकर। फोटो: मेल से
विज्ञापन
हल्द्वानी। हिदुस्तान पेट्रोलियम के रामपुर रोड स्थित डिपो पर एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में छापा मारा गया। छापे के दौरान एक अवैध टैंकर आठ हजार लीटर डीजल के साथ पकड़ा गया, जबकि एक टैंकर में चार हजार लीटर डीजल कम मिला। एक टैंकर चालक को टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक राय को बृहस्पतिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि एचपी के डिपो में टैंकरों से तेल निकालकर बेचने का खेल चल रहा है। राय ने तहसीलदार पीआर आर्या, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, गिरीश जोशी, दिवाकर लोहनी और मीनाक्षी बोरा के साथ रामपुर रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो पर छापा मार दिया। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि आंवला डिपो से एक गाड़ी 20 हजार लीटर डीजल लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलिमय के रामपुर रोड स्थित डिपो पर पहुंची। जांच के दौरान टैंकर में चार हजार लीटर डीजल कम मिला। टैंकर में महज 16 हजार लीटर ही डीजल था। बताया कि एक अवैध टैंकर में आठ हजार से नौ हजार लीटर डीजल मिला। इस टैंकर में अवैध रूप से भंडारण किया गया था। सनवाल ने बताया कि एक टैंकर चालक दीपक को भी पकड़ा गया। इस संबंध में टीपी नगर चौकी में तहरीर दी गई है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो के मैनेजर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें