फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
रिफिलिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाद्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने रूसी बाईपास रोड पर छापेमारी कर अवैध रूप से कुकिंग गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग पकड़ ली। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि क्लीनर भाग निकला।
विज्ञापन


छापेमार टीम को प्लांट से आए ट्रक में मौजूद 198 सिलेंडरों में से 19 सिलेंडरों में गड़बड़ी मिली। गड़बड़ी वाले सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी चालक के पास से गैस रिफिलिंग के उपकरण और दो हजार सील कैप भी बरामद हुई है। खाद्य विभाग के अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिला खाद्य अधिकारी को सूचना मिली थी कि हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से रवाना होने वाले कुकिंग गैस सिलेंडरों से रास्ते में रिफिलिंग कर धोखाधड़ी की जा रही है।
विज्ञापन


जिला खाद्य अधिकारी द्वारा दी गई गैस रिफिलिंग की सूचना पर शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ललित मोहन जोशी, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी मन्नवर सिंह व पुलिस कर्मियों को साथ लेकर रूसी बाईपास स्थित पहले पुल के पास पहुंचे।

कुछ देर बाद प्लांट से नैनीताल स्थित पर्वत गैस सर्विस के लिए रवाना हुआ सिलेंडरों से भरा ट्रक नजर आया। अधिकारियों द्वारा ट्रक को रुकवाकर सिलेंडरों की जांच की गई तो उसमें 102 घरेलू और 96 व्यावसायिक सिलेंडर थे।

पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि उक्त सिलेंडरों की जांच के दौरान 14 सिलेंडर खाली मिले जबकि पांच सिलेंडर आधे भरे मिले। पुलिस ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के आरोप में ट्रक चालक भवान सिंह (42) पुत्र भूपाल सिंह निवासी आरके टेंट हाउस गली विष्णु विहार कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बहेड़ी (बरेली) निवासी क्लीनर ज्ञान सिंह मौके से फरार हो गया।

पूर्ति निरीक्षक सनवाल ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के पास से एक अवैध रिफिलिंग उपकरण (बांसुरी) तथा दो हजार सील कैप (सिलेंडर में लगने वाली सील) बरामद हुई। सनवाल ने बताया कि जिन 19 सिलेंडरों में गड़बड़ी थी, उन्हें जब्त कर लिया गया है।

शेष सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरण के लिए पर्वत गैस सर्विस को जारी कर दिए गए हैं। तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें