नैनीताल में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता विजेताओं को ट्राफी देते उत्तराखंड महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर।
नैनीताल। न्यू क्लब नैनीताल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्व. गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तहत रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के सिंगल्स मुकाबले में प्रदीप मेहता और डबल्स मुकाबले में प्रदीप मेहता व रजत टंडन की जोड़ी ने विजयश्री हासिल की। मुख्य अतिथि महाधिवक्ता हाईकोर्ट ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
न्यू क्लब सभागार में शाम को फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का सिंगल्स मुकाबला प्रदीप मेहता व महिराज बिष्ट के बीच खेला गया जिसमें प्रदीप मेहता ने जीत दर्ज की। वहीं डबल्स मुकाबला प्रदीप मेहता व रजत टंडन और विक्रम बिष्ट व महिराज बिष्ट की जोड़ी के बीच खेेला गया जिसमें प्रदीप मेहता व रजत टंडन की जोड़ी ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व आयोजक देवकी बिष्ट व राजीव बिष्ट ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान चेतन बिष्ट, राजीव लोचन साह, चंदन बिष्ट, रजत टंडन, कमलेश तिवारी, दिव्यांशु साह व शैलेश साह मौजूद रहे। संवाद