फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इग्नू ने शुरू की ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की सुविधा

Sun, 01 Nov 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत दी है। इग्नू ने सत्रीय कार्य जमा करने के लिए ऑनलाइन सत्रीय कार्य प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है। अब विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपने असाइनमेंट ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा। इग्नू समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने जानकारी दी कि असाइनमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी पूर्व में अपने असाइनमेंट ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से जमा कर चुके हैं, उन्हें इसे दोबारा अपलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें