फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईएफएस परीक्षा पास कर शोभित ने हल्द्वानी की शोभा बढ़ाई

Sun, 02 Jul 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी निवासी शो​भित जोशी के आईएफएस परीक्षा में छठी रैंक प्राप्त करने पर परिजन खुशी का इजहार
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीलीकोठी दुर्गापाल कॉलोनी निवासी शोभित जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा में छठी रैंक पाई है। शोभित वर्तमान में कोयंबटूर में स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भारतीय वन सेवा परीक्षा के रिजल्ट में शोभित का नाम आने से घर में खुशियां छा गईं। शोभित के बड़े भाई अंकित जोशी श्रम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी हैं। हल्द्वानी स्थित बियरशिवा स्कूल से शोभित की 12वीं तक की पढ़ाई हुई है। इसके बाद बीटेक और एमटेक किया। वह लोनिवि में सहायक अभियंता पद पर भी काम कर चुका है। शुरू से ही उसका सपना देश की सेवा नौकरी करना था। इससे पहले अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में भी वह कुछ अंकों से रह गया था। शोभित के पिता मनोहर जोशी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका मूल निवास सोमेश्वर का क्वैराली गांव है। हल्द्वानी में 40 साल से रहे हैं। बताया कि शोभित वर्तमान में काेयंबटूर में स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए प्रशिक्षण ले रहा है। इस वजह से उससे ज्यादा बात नहीं हो सकी। बताया कि शोभित शुरू से ही पढ़ाई में होशियार था। शोभित की मां कमला जोशी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें