फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पार्किंग चाहिए, तो पहले आओ पहले पाओ, अन्यथा शटल सेवा अपनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों से यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने शनिवार को सैलानियों के वाहनों को नैनीताल के प्रवेश द्वार पर रोक दिया। इसके बाद सैलानियों के वाहनों को यहां बनाई गई अस्थायी पार्किंग पर पार्क कराकर शटल सेवा से शहर में प्रवेश कराया।
विज्ञापन

बता दें मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के लिए रेड अलर्ट के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। ऐसे में नैनीताल में सैलानियों के बढ़ने की उम्मीद है। शनिवार को सुबह से ही नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि दोपहर में शहर के सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। नैनीताल के तीनों प्रवेश द्वार रूसी बाईपास, नारायण नगर और पाइंस में बनाई गई अस्थायी पार्किंग में रोका गया। यहां से सैलानी शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल पहुंचे।
पर्यटक गतिविधियों में हुए इजाफे से कारोबारी दिन भर व्यस्त रहे। नगर की माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार और चार्ट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। दिन भर सड़कों पर कई बार जाम भी लगा इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यहां पहुंचे इतने सैलानी
चिडियाघर- 1889
बॉटनिकल गार्डन- 431
वाॅटर फॉल- 1137
केव गार्डन- 1456
-
कोट-
- सैलानियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर वीके़ंड पर यातायात प्लान जारी किया गया है। शनिवार को अत्यधिक भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर और पाइंस में बनाई गई अस्थायी पार्किंग में रोका गया। यहां से पर्यटक शटल से नैनीताल पहुंचे - हरबंश सिंह, एसी यातायात और क्राइम।
विज्ञापन

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें