फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति मिली तो बड़ी गोशाला बनाएंगे : ईओ

Wed, 25 Sep 2024 05:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक वार्ताओं के क्रम में मंगलवार को ईओ लालकुआं राहुल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने दुर्घटनाओं और लावारिस गोवंश की समस्याओं का हवाला देते हुए उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि हल्दूचौड़ स्थित गंगापुर कबडाल गोशाला में सरकारी जमीन है। साथ ही स्लाटर हाउस मद में आए धन से भी 44 लाख रुपये बचे हुए हैं। डीएम को गोशाला के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही 300 से 400 गोवंश रखने की क्षमता की गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। वहां शिशु मंगल, विकास गुप्ता, पीयूष जोशी, कमल पांडेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें