फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेड़ पौधे रहेंगे तो जिंदगी भी खुशनुमा

Tue, 18 Jul 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/धानाचूली (नैनीताल)। हरेला पर्व के मौके पर भीमताल, भवाली, ओखलकांडा, धानाचूली में लोगों ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

धानाचूली में विधायक राम सिंह कैड़ा ने पौधा रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संजय नयाल, हरीश सिंह, किशन पांडे आदि मौजूद रहे। रामगढ़ के नथुवाखान में उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीणों को 80 पौधे वितरित किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान पूनम देवी, घनश्याम, हेम भट्ट, त्रिलोचन, प्रकाश चंद्र आदि रहे। ओखलकांडा मल्ला में वन विभाग ने पौधरोपण अभियान चलाया। वहां ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, दीपक बर्गली, रमेश भट्ट आदि रहे।
इधर भवाली में भाजपाइयों ने 100 से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान मुकुल कुमार, अफसर अली, दीपक, शिवम आदि रहे। ग्राम पंचायत तिरछाखेत में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या, बीडीसी सदस्य कमल गोस्वामी आदि ने पौधे लगाए। भवाली कोतवाली में कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने पुलिस कर्मियों के साथ पौधे रोपे। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विति, भावना मेहरा, मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट आदि ने पौधरोपण किया। वहीं सौनगांव में ग्राम प्रधान लता पलड़िया, मुकेश पलड़िया, निहारिका शर्मा, खुशपाल चंद्र आदि ने फलदार पौधे रोपे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक परंपरा का त्योहार हरेला पर्व
रामनगर (नैनीताल)। इंटरनेशनल पायनियर्स की रामनगर शाखा ने श्री खत्री सभा भवन में हरेला महोत्सव धूमधाम से मनाया। पायनियर शपथ के बाद कुमाऊंनी व्यंजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मो. अकरम ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने का प्रयास यह हरेला महोत्सव प्रशंसनीय है। वहां संस्थापक संतोष मेहरोत्रा, सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, सुधा मेहरोत्रा, स्मृति मेहरोत्रा, मयंक जोशी, मितेश्वर आनंद, मोहन पाठक, प्रकाश कोटवाल, सभासद भुवन डंगवाल आदि रहे।
वहीं डिग्री कॉलेज मालधनचौड़ में प्रो. मनोज कुमार ने स्वयंसेवियों के साथ फलदार पौधे लगाए। कोतवाली परिसर में पौधरोपण करने वालों में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई अनीस अहमद, एसआई तारा सिंह राणा, मनोज अधिकारी, रविंद्र राणा आदि रहे। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने रोडवेज बस अड्डा परिसर में पौधा रोपा।
कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना रेंज में रेंजर संचिता वर्मा के नेतृत्व में पौधे रोपने वालों में मदन सिंह जलाल, कुलदीप सिंह रावत, महेंद्र चंद्र जोशी, बालम सिंह रावत आदि रहे। इनरव्हील क्लब रामनगर ने कोसी बायोडायवर्सिटी पार्क में कल्पतरु संस्था के सहयोग से पौधे रोपे। वहां अध्यक्ष पीयूषी अग्रवाल, सचिव वंदना सिंघल, मीता अग्रवाल, याचना जैन, निकिता बंसल, संगीता, सुमन, अनुप्रीत, नेहा रही। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि हरेला धरती के शृंगार और पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। गजपुर छोई के ग्राम प्रधान कुबेर सिंह बेलवाल, गोविंद मनराल के नेतृत्व में पौध रोपण किया।

धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह के मार्ग दर्शन में जिला न्यायालय नैनीताल, हल्द्वानी, धारी और रामनगर में फलदार पौधे रोप गए।
पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय में हरेला पर्व पर नौ दिन पूर्व बोये गये हरेला की पूजन अर्चना की गई। प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को अधिक से अधिक पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर घनश्याम, रमेश, अरुण, डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मल्लीताल काेतवाली परिसर में कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई अविनाश मौर्य, एसआई धामसिंह पांगती, बृजमोहन आर्या आदि ने पौधे रोपे।
ज्योलीकोट नैनीताल जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरेला पर्व पर सुशीला फाउंडेशन की ओर से ग्रामसभा बेलुवाखान, ज्योलीकोट और भल्युटी में पौधे रोपे गए। इस मौके पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान जानकी चनियाल, धर्मेंद्र रावत, हरगोविंद रावत, रजनी रावत, मनोज, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
नैब के बच्चों ने भी पौधे रोपे
गौलापार। हरेला महोत्सव 2023 के तहत नैब के बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान मुख्य अतिथि नैब संस्था के संस्थापक श्याम धनक, समाजसेवी बसंत आर्य, दुर्गा सिंह शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें