गरमपानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी में तैनात एकमात्र फिजिशियन डॉ. गौरव कैड़ा के तबादले के आदेश से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तबादला नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह सीएचसी बेतालघाट और आसपास के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां दुर्घटना होने पर भी घायलों का उपचार किया जाता है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अस्पताल में पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में एकमात्र फिजिशियन का स्थानांतरण क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या पैदा करेगा।
बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और बीडीसी सदस्य नीतू साह ने इस फैसले पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र का एकमात्र नजदीकी अस्पताल है। समाजसेवी बालम सिंह पिनारी और त्रिभुवन पाठक ने कहा अगर फिजिशियन का तबादला निरस्त किया जाए।