फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: समय पर नहीं बना जमरानी बांध तो कंपनी पर लगेगी पेनल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने जमरानी बांध परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इसका कार्य समय सीमा के भीतर कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि परियोजना की प्रगति तयशुदा समय के बाद होती है तो संबंधित कंपनी पर नियमों के अनुसार पेनल्टी लगाई जाएगी।
काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तत्काल मुआवजा वितरित कराएं। मुआवजा पाने वाले व्यक्ति यदि नहीं हैं या फिर किसी का भुगतान नहीं हुआ है तो उसकी धनराशि को सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक महेश कुमार खरे ने बताया कि डायवर्जन टनलों का कार्य प्रगति पर है। गौला नदी में 26 मीटर और नौ मीटर ऊंचे काॅफर डैम का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। डायवर्जन का काम अगले साल जून तक पूरा करा लिया जाएगा। मानसून में नदी के पानी को डायवर्जन टनल से निकाला जा सकेगा। अब तक आठ किमी नहरों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जुलाई 2027 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि आवासीय काॅलोनियों, कार्यालयों आदि का निर्माण व अनुरक्षण भी कर लिया गया है।
वहां एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, उप महाप्रबंधक पीआईयू ललित कुमार, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक जमरानी अजय पंत, शाहनवाज, उपराजस्व अधिकारी जमरानी चंद्र शेखर, सहायक परियोजना प्रबन्धक संजय तिवारी व इमरान आदि मौजूद थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अब तक 406 करोड़ का मुआवजा बांटा
परियोजना के महाप्रबंधक ने बताया कि परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले 1297 प्रभावितों में 1100 को लगभग 406.00 करोड का मुआवजा बांट दिया गया है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्राग फार्म में कालोनी बनवाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें