रामनगर डिपो में एआरएम का घेराव करते हुए यात्री।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना काल के बाद पहली बार रामनगर डिपो में बुधवार को यात्रियों की काफी संख्या दिखाई दी। हालांकि यात्री बस नहीं मिलने से गुस्सा गए और उन्होंने एआरएम का घेराव कर दिया। एआरएम ने भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए हरिद्वार के लिए उपलब्ध कराई, तब तक यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।
मंगलवार को किसान आंदोलन के चलते रोडवेज बस नहीं चली। ऐसे में बुधवार को हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ गईं। रामनगर डिपो में सुबह से ही हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को बसें नहीं मिले। इस पर यात्रियों ने डिपो के एआरएम मोहन राम आर्य का घेराव किया और हरिद्वार की बस दिलाने की मांग की।
एआरएम ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बस हरिद्वार को भेजी। उन्होंने बताया कि रामनगर डिपो से रोजाना तीन बसें हरिद्वार को जाती है, लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए हरिद्वार के लिए एक अतिरिक्त बस लगाई गई। वहीं हल्द्वानी व अन्य डिपो की बसों से भी यात्री हरिद्वार को गए। दूसरी ओर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या भी ठीक रही और दिल्ली जाने वाली बसें फुल होकर गईं।
रामनगर डिपो को मिलीं तीन सीएनजी बसें
रामनगर। रामनगर डिपो को तीन सीएनजी बसें मिली हैं और इन तीनों बसों को दिल्ली रूट लगाया गया है। इन बसों में सीएनजी दिल्ली, मुरादाबाद और काशीपुर में भरी जा रही है। एआरएम मोहन राम आर्य ने बताया कि सीएनजी बसों को दिल्ली रूट लगाया गया है। संवाद