फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 25 तक वेतन नहीं मिला तो 26 से करेंगे आमरण अनशन

Mon, 24 Jun 2024 05:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ पश्चिमी क्षेत्र की बैठक में 25 जून तक आउटसोर्स कर्मचारियों का रुके वेतन का भुगतान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि 25 तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो 26 से कर्मचारी आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि वन विकास निगम पश्चिमी क्षेत्र रामनगर में अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और कर्मचारियों का उत्पीड़न चरम पर है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वन निगम की ओर से आरोपित पीडी का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने 25 जून तक पश्चिमी क्षेत्र रामनगर के सभी डिविजनों की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी का गठन करने की भी मांग की। बैठक में पूरन चंद्र जोशी, नंदन सिंह अधिकारी, हरीश आर्य, मोहन सिंह नेगी, शेखर चंद्र जोशी, गोपाल सिंह अधिकारी, मोहन सिंह चौरसिया, कैलाश चंद्र जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें