जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं विधायक सरित
नैनीताल। भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। रविवार को राज्य अतिथि गृह में हुए कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा किया।
मुख्य वक्ता अरविंद सिंह पडियार ने सभी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से दिए गए मानवता और अंत्योदय के विचार को पूरा करने का संकल्प दिलाया। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विमला अधिकारी, प्रो. ललित तिवारी, नितिन कार्की, हरीश राणा आदि ने भी विचार रखे। वहां अल्का जीना, दीपिका बिनवाल, ज्योति ढौडियाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत आदि थे। संवाद