फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 75 फीसदी हाजिरी नहीं हुई तो परीक्षा से रहेंगे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीबीएसई की परीक्षाएं शुरु होने में अब चंद दिन बचे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा पात्रता को लेकर सकुर्लर जारी किया है। इसमें सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति के मानदंड को पूरा करने के लिए सूचित करने को कहा गया है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति में छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

नियमानुसार बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों की न्यूनतम उपस्थिति 75 फीसदी अनिवार्य है। बोर्ड केवल चिकित्सा आपात स्थिति, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों में तभी छूट देगा जब छात्र आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड प्रस्तुत करेगा। लिखित अनुरोध के बिना छुट्टी को स्कूल से अनाधिकृत अनुपस्थिति माना जाएगा। सीबीएसई की ओर से विद्यालयों के अचानक निरीक्षण के दौरान छात्र के उचित अवकाश अभिलेखों के बिना अनुपस्थित मिलने पर यह माना जाएगा कि वह नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं और उन्हें अनुपस्थित या फिर फर्जी उम्मीदवार माना जा सकता है। सीबीएसई ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं देगा।
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सीबीएसई की ओर से निरीक्षण भी किया जाता है। इंस्परेशन स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने बताया कि नवीं और 10वीं की सीबीएसई परीक्षा में जिले में करीब 16 से 20 हजार परीक्षार्थी हैं। नियमित उपस्थिति को लेकर कहा गया है। 75 प्रतिशत से नीचे उपस्थिति होने पर गंभीर बीमारी या मामले में ही राहत की मिल सकती है।
विज्ञापन

........
अभिभावकों को सूचना देंगे स्कूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यालयों को भी निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों को नियमित रूप से उपस्थिति की निगरानी करनी होगी और उपस्थिति के सही रिकॉर्ड बनाए रखने होंगे। उपस्थिति रजिस्टर प्रतिदिन अपडेट करना होगा। यदि कोई छात्र बार-बार अनुपस्थित रहता है तो स्कूल को पंजीकृत स्पीड पोस्ट या ई-मेल के माध्यम से अभिभावकों को लिखित रूप में सूचित करना होगा। सभी संचारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को भी कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें