लालकुआं में रोशन मस्जिद पर 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर लगाए जाने पर विहिप जैसे संगठनों ने नाराजगी जताई और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मस्जिद से वह पोस्टर हटवा दिए।
लालकुआं नगर की रोशन मस्जिद में लगाए गए ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर पर बुधवार शाम विहिप समेत अन्य संगठनों में नाराजगी जताई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मस्जिद पहुंचकर पोस्टर हटवा दिए।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता लालकुआं कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोशन मस्जिद में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लगाया गया है। इस तरह की गतिविधियां नगर की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। शिकायत के बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मस्जिद में मौजूद मौलाना से पोस्टर हटवाया। इसके बाद माहौल शांत हो गया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची और पोस्टर उतरवा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नगर की शांति व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।