फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा कार्यों की खुद कर रहा हूं निगरानी : सीएम

Tue, 24 Oct 2023 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान आपदा से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। वह खुद इन कार्यों की निगरानी कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को पहाड़ में आवाजाही में किसी तरह की दिक्कतें न हों।
विज्ञापन




सुविधाएं मिलने से उत्तराखंड को प्राथमिकता दे रहे फिल्म निर्माता

बलरामपुर हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री धामी पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए अन्य प्रांतों में जाते थे, लेकिन जब से राज्य सरकार की ओर से उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी जाने लगीं हैं तब से वे उत्तराखंड को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग होने से स्थानीय लोगों, होटल स्वामियों, टैक्सी चालकों के अलावा पर्यटन के क्षेत्र के जुड़े अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा।



काफल के मुहूर्त में यह भी बोले सीएम

- देहरादून एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट उड़ान भरती हैं। इस एयरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कवायद चल रही है। पंतनगर को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 806 एकड़ भूमि एयपोर्ट ऑथारिटी को हैंडओवर कर दी गई है।
विज्ञापन


-उत्तराखंड का हर क्षेत्र अपने आप में एक डेस्टीनेशन है जो देश दुनिया के लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

-देवभूमि अपनी बेहतरीन लोकेशन के लिए भी पहचानी जाने लगी है। यहां पर्वत शृंखलाओं से लेकर नदी नाले तक बेहतरीन लोकेशन हैं।

-चार धाम पहुंचने वाले श्रद्धालओं की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

-इस बार चार करोड़ 15 लाख से अधिक कावंडिये हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटे हैं।

- भारत का अमृतकाल शुरू हो रहा है और यहां दुनिया भर के लोग अब निवेश करना चाहते हैं।



काफल में नजर आएगा इंडिया और भारत का समागम: आरुषि

नैनीताल। काफल की प्रोड्यूसर डॉ. आरुषि निशंक का कहना है कि काफल केवल एक पहाड़ी फल ही नहीं है बल्कि वह हमारी संस्कृति की पहचान के साथ साथ दर्शन भी है, जो जिंदगी को जोड़ता है। इस सीरीज में पहाड़ की खूबसूरती तो देखने को मिलेगी ही साथ ही पहाड़ के लोगों का सादापन, भोलापन और कर्मठता भी नजर आएगी। काफल में नजर आएगा इंडिया और भारत का समागम। यह हमें हमारी जड़ों से जुड़े रखने के लिए एक छोटा सा प्रयास है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में हेमंत पांडे के अलावा देवेंदु शर्मा, विनय पाठक, मुक्ति मोहन और कुशा कपिला जैसे जाने पहचाने कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म में 150 से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है। उत्तराखंड के वाद्य यंत्र, संगीत और पहनावे को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।



ये रहे मौजूद

सिने अभिनेता हेमंत पांडे, दिव्येंशु शर्मा, कुशा कपिला और विनय पाठक, विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दीवान सिंह रावत, अपूर्वा बजाज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी पीएन मीणा समेत कई लोग मौजूद रहे।



डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे सीएम

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोपहर एक बजे बलरामपुर हाउस पहुंचकर फिल्म काफल का मुहूर्त करना था लेकिन वह डेढ़ घंटे देरी के साथ दोपहर 2:26 बजे बलरामपुर हाउस पहुंचे। माई सिटी रिपोर्टर



गिने चुने भाजपाइयों को मिला प्रवेश

नैनीताल। काफल के मुहूर्त कार्यक्रम में गिने चुने भाजपाइयों को ही प्रवेश मिल सका। कइ कार्यकर्ता बलरामपुर हाउस पहुंचने की जुगत लगाने लगे लेकिन मुख्य गेट में मौजूद पुलिस ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए भी गिने-चुने पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें