फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंगद ने रावण दरबार में पैर हिलाने की दी चुनौती

Tue, 24 Oct 2023 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में मुख्य अति​थि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।
विज्ञापन
नैनीताल। श्री रामलीला कमेटी सूखाताल की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन अंगद ने रावण दरबार में मौजूद सभी से उसका पैर हिलाने की चुनौती दी। इसके अलावा मेघनाद-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रामलीला की चौपाई, दोहे और कई संवाद सुनाकर अपने बचपन की यादें ताजा कीं। दर्शकों ने भी भट्ट के गायन की सराहना की। उन्होंने सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए सांसद निधि से ढाई लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विधायक सरिता आर्या, शेलेंद्र साह, रमेश पांडे, गजाला कमाल, मीनू बुडलाकोटी, दया बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, कौशल जगाती, नरेश चन्याल, नवीन बेगाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रामनगर में श्रीराम की विभीषण से हुई मित्रता

रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव रामनगर में चल रही रामलीला में राम की विभीषण से मित्रता, राम सेतु बंधन और अंगद-रावण संवाद प्रमुख रहे। मंचन के मध्य में रामलीला से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन जगदीश तिवारी एवं हेम चंद्र पांडे ने किया जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को प्रकाश बेलवाल व उनकी धर्मपत्नी मनोरमा बेलवाल ने पुरस्कृत किया। रामलीला समिति के सदस्यों में भूपेंद्र खाती, सुमित लोहनी, वीरेंद्र पांडे, सोनी जोशी, गिरीश मठपाल आदि मौजूद रहे। संवाद

रामलीला मंच के लिए मंत्री ने दिए 5 लाख

भवाली/भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। भवाली में नगर पालिका के मैदान में आयोजित रामलीला का रक्षाराज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने रामलीला मंच के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहां कमेटी अध्यक्ष मोहन बिष्ट, भावना मेहरा, प्रकाश आर्य, पंकज अद्विती, नीमा बिष्ट, हरिशंकर कांडपाल मौजूद रहे।
इधर भीमताल में सूर्पणखा नासिक भेदन, खरदूषण वध का मंचन किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी डांठ में आयोजित रामलीला में भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी, कमेटी अध्यक्ष सतीश टम्टा, जगदीश सनवाल, गौरव पांडे आदि मौजूद रहे।
गरमपानी बाजार में आयोजित रामलीला में नारद मोह का मंचन किया गया। वहां खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, अध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कपिल तिवारी, पंकज पंत, भास्कर तिवारी मौजूद रहे।
इधर रानीबाग की रामलीला में दशरथ विलाप, सुमंत संवाद और वनवास में श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता का भरत के साथ मिलाप का मंचन किया गया। अमित बाबू गोस्वामी ने लोक संगीत से मंत्रमुग्ध किया। वहां कमेटी अध्यक्ष योगेश रजवार, वरिष्ठ निदेशक गोपाल गिरी, स्टोर इंचार्ज सुरेश जंतवाल, मोहन बुडलाकोटी, सुमित वर्मा, पवन शाह, मनोज गोस्वामी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें