रामनगर (नैनीताल)। एक महिला ने अपने पति पर तीन माह के पुत्र को छीनने, मारपीट करने और तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी नई दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह कुछ समय से पति के साथ मोहल्ला गूलरघट्टी में किराये के घर में रह रही है। रविवार रात पति ने उसके साथ मारपीट की और सोमवार सुबह तीन महीने के पुत्र को छीनकर ले गया। आरोप लगाया कि पति घर से जाते समय तलाक देने की धमकी भी दे गया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)