फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बेटी के फैसले से बिखरा घर, तानों से तंग आकर माता-पिता ने शहर छोड़कर गांव जानें का फैसला लिया

Fri, 03 Apr 2026 10:13 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के दर्जी के साथ जाने के बाद थाने में परिजनों के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम से आहत माता-पिता ने सामाजिक दबाव और लोकलाज के चलते शहर छोड़कर अपने गांव जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
पति-पत्नी सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी की एक कॉलोनी से 19 वर्षीय हिंदू युवती के दर्जी के साथ चले जाने के बाद उसके माता-पिता ने शहर छोड़ दिया है। 26 फरवरी को युवती स्कूल जाने के लिए घर से निकली और फिर नहीं लौटी। बाद में पुलिस ने संगठनों के दबाव पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को बरामद किया। युवती ने दर्जी के साथ ही रहने की जिद करते हुए माता-पिता के साथ बदसलूकी की थी। इसी से दोनों आहत थे। लगभग तीन साल पहले दर्जी ने अमरावती कॉलोनी में एक दुकान किराये पर ली थी। युवती सिलाई सीखने के लिए दर्जी के पास जाने लगी थी। युवती 26 फरवरी को इंटर कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। इस दौरान दर्जी की दुकान भी बंद हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने उस पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी। संगठनों के दबाव पर मुखानी पुलिस ने लगभग एक माह बाद 24 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। तीन दिन बाद पुलिस ने युवती और दर्जी दोनों को ढूंढ़ निकाला। आरटीओ चौकी में युवती ने अपनी मां को थप्पड़ मारा और पिता से भी बदसलूकी की। इस घटना से माता-पिता बहुत शर्मसार हुए। सब्जी का ठेला लगाने वाले पिता ने बताया कि लोकलाज के कारण हल्द्वानी में रहना मुश्किल हो गया था। समाज के ताने भी उन्हें परेशान कर रहे थे। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी छोड़कर बरेली स्थित अपने गांव जाने का फैसला किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें