फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे प्यासे 34 डिग्री सेंटीग्रेट में एक घंटे खड़े रहे यात्री

विज्ञापन
स्टेशन प्लेटफार्म पर बाहर निकलने के लिए लंबी कतारों में खडे यात्री। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। सूरत से पहुंचे यात्रियों को स्क्रीनिंग और बस में बैठाने तक की प्रक्रिया में प्रशासन की लेटलतीफी के कारण खूब पसीना बहाना पड़ा। 34 डिग्री सेल्सियस पारे के बीच उन्हें करीब एक घंटे भूखे प्यासे धूप में खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन के पहुंचते ही व्यवस्था संभालने में अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों की स्क्रीनिंग में ही समय लगने लगा। यात्रियों को धूप में खड़ा होना पड़ा। इससे महिलाएं और बच्चे परेशानी नजर आए। नैनीताल जिले के यात्री देवेंद्र ने बताया कि स्क्रीनिंग से पहले उन्हें पानी उपलब्ध नहीं कराया गया था। सुबह सिर्फ ब्रेकफास्ट दिया गया था। इसके साथ 200 एमएल पानी की बोतल दी गई थी। यह पानी सुबह ही खत्म हो गया। हालांकि स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों को बिस्किट का पैकेट, जूस और 250 एमएल पानी उपलब्ध कराया गया।
एक डिब्बे में लगे हरीश रावत जिंदाबाद के नारे
ट्रेन जैसे ही लालकुआं स्टेशन पहुंची, एक बोगी में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगने लगे। हालांकि कुछ समय बाद नारे बंद हो गए।
आरपीएफ की सुरक्षा
ट्रेन के दोनों ओर आरपीएफ के लिए एक-एक डिब्बा लगाया हुआ था। ट्रेन की दोनों ओर यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। आरपीएफ के जवानों ने बताया कि वह सूरत से ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने की थी 95 बसों की व्यवस्था
लालकुआं। परिवहन विभाग ने यात्रियों को ले जाने के लिए रोडवेज की 70 और केमू की 25 बसों का इंतजाम किया था। हालांकि सिर्फ 50 बसों का ही प्रयोग हो पाया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीडीओ विनीत कुमार, एडीएम कैलाश टोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार, एसडीएम विवेक राय, आरएम रोडवेज यशपाल सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, एसीएमओ डा. रश्मि पंत, गुरदेव सिंह, एचएसरावत, संदीप वर्मा, कुलवंत सिंह एआरएम सुरेंद्र बिष्ट, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस बिष्ट, कैलाश टम्टा आदि मौजूद रहे।
रेवाड़ी से 12 बसों से आएंगी प्रवासी
हल्द्वानी। प्रशासन हरियाणा के रेवाड़ी से प्रवासियों को लाने के लिए 12 बसें भेजेगा। रोडवेज के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 12 बसें मंगलवार सुबह रेवाड़ी के लिए रवाना कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें