लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी इंडिया ब्लॉक के पांच लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, भाकपा माले के कैलाश पांडे आदि ने जूस पिलाकर शुक्रवार को बैठे लोगों का अनशन तुड़वाया। दूसरे दिन बहादुर सिंह जंगी, भुवन जोशी, पूरन सिंह जीना, गुरदयाल मेहरा एवं चंचल मेहता अनशन पर बैठे। शहीद स्मारक के निकट चल रहे आंदोलन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करनी चाहिए। इस दौरान कैलाश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल, गिरधर बम, मोहन चंद्र कुड़ाई, राकेश वर्मा, पुष्कर दानू, रमेश कुमार, शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।