फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची धाम में दो पक्षों में मारपीट, श्रद्धालु घायल

Sun, 04 Oct 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए गुरुग्राम से आए श्रद्धालुओं की कुछ लोगों के साथ शनिवार को बहस के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के पांच-छह लोगों ने गुरुग्राम निवासी संदीप कुमार (27) पुत्र मनोज कुमार और अभिमन्यु गुप्ता पुत्र रामरूप गुप्ता का पीट दिया। इससे संदीप कुमार के सिर पर गहरी चोट आ गई। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग गए। वहीं घायल संदीप और उसका दोस्त अभिमन्यु भवाली सीएचसी पहुंचे। घायलों ने बताया कि पांच से छह लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि घायल संदीप कुमार के सिर पर चोट के चलते पांच टांके आए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें