फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा के जंगल मे मिला मानव कंकाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस चार माह पूर्व नगर के लापता ट्रांसपोर्टर का शव होने की संभावना जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात टांडा रेंज के वन बीट अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नगर से सटे जंगल में झाड़ियों के बीच शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव पूरी तरह से गल चुका था। मौके पर कपड़े, चप्पल आदि मिले हैं। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। इधर, कोतवाली पुलिस नगर के एक लापता ट्रांसपोर्टर के परिजनों को बुलाकर जानकारी ले रही है। वहीं नगर क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें