फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले के चार सेंटरों में 21 बालिकाओं को लगाए गए एचपीवी के टीके

Sat, 07 Mar 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के चार केंद्रों में शुक्रवार को बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए। टीकाकरण के लिए जिले को 9430 डोज आवंटित की गई हैं लेकिन टीकाकरण की रफ्तार अभी धीमी है। शुक्रवार को 21 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत 14 से 15 साल की बालिकाओं को टीके लगाने हैं। इसके लिए जिले के बेतालघाट, भवाली और रामनगर समेत कुल 17 सेंटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को सीएचसी कोटाबाग में दो, पीएचसी पदमपुरी व सीएचसी मोटाहल्दू में तीन-तीन, सीएचसी भीमताल में चार, पीएचसी बैलपड़ाव में छह, बीडी पांडे अस्पताल में तीन बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। महिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा जंगपांगी ने बताया कि अस्पताल में अभी एचपीवी का टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें