हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित समय से 13 घंटे देरी से लालकुआं पहुंची। मुगलसराय-गया मार्ग में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। इस कारण लालकुआं से हावड़ा एक्सप्रेस को साढ़े छह घंटे देरी से रवाना किया गया।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि पूर्व मध्य रेल की ओर से लंबी दूरी की आठ ट्रेनों समेत कई सवारी गाड़ियों का परिचालन रद करने की घोषणा की गई है। हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का जंक्शन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह पौने नौ बजे है। लालकुआं से हावड़ा जाने वाली हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित समय 6 बजकर 35 मिनट के बजाय साढ़े छह घंटे विलंब से रात एक बजे रवाना किया गया।