रामनगर (नैनीताल)। शहर के करनपुर क्षेत्र के कल्लनपुर टांडा गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
कल्लनपुर टांडा गांव के मो. इरफान के मकान में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और फायर विभाग को सूचना दी। अग्निकांड में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाई ने बताया कि सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोका। आग लगने से सीमेंट की चादर से निर्मित भवन की छत भी टूट गई।