फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल स्वामी के घर हुई चोरी का खुलासा, बहू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने जुलाई में एक होटल स्वामी के घर पर हुई लाखों के जेवरातों की चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में होटल स्वामी के भाई की पत्नी को चुराए गए जेवरातों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि इसी साल दो जुलाई को होटल व्यवसायी जोगेंद्र सिंह आनंद निवासी निर्मल पैलेस तल्लीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी व्यक्ति ने उनके घर के लॉकर को खोलकर उसमें रखे सोने और डायमंड के जेवरात चोरी कर लिए हैं। होटल व्यवसायी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट को सौंपी गई थी। साथ ही एसओजी नैनीताल भी इस मामले के खुलासे में जुटी थी। थानाध्यक्ष मेहता ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और सुरागकसी करते हुए मंगलवार को पुलिस ने मामले में वादी के भाई जगजीत सिंह की पत्नी अरवीन कौर निवासी निर्मल पैलेस पंजाब होटल तल्लीताल को चुराए गए आभूषणों के धर लिया। उसके पास से दो सोने की चेन, आठ अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके, दो सिक्के, दो गले के हार, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, एक डायमंड हार और दो डायमंड ईयर रिंग भी बरामद हुई हैं। बताया कि बरामद आभूषणों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें